• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गंगा में तैरते मिले 1000 के नोट

Posted on: Sun, 13, Nov 2016 11:52 PM (IST)
गंगा में तैरते मिले 1000 के नोट

बनारस: काले धन पर पीएम की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद गंगा नदी में एक हजार के नोट फेंके मिले। घटना मिर्जापुर के शहर में स्थित नार घाट की है जहां लाखों रुपए गंगा में नाविकों ने बहते हुये देखा। सभी नोट हजार के आधे कटे हालत में थे। नोट गंगा में टुकड़े करके फेके गए थे। जब नोट फेंके जाने की सूचना नाविकों को मिली तो उनमें नोट लूटने की होड़ मच गई। सभी गंगा के किनारे आ गए औ नाव से नोट खोजने लगे। कुछ ने तो नाव पर गंगा के पानी से इकठा किया गया हजार का नोट भी निकाल कर रखा हुआ था। यह सभी हजार के नोट हैं किसी ने बीती रात इसे गंगा में फेंक दिया। सूचना मिलने पर घाट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। नाविकों का कहना है की जब वह सुबह आए तो उन्हें गंगा में तैरते हुए हजार के नोट दिखे। हालांकि सभी नोट काटकर फेंके गये थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।