• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

भ्रूण हत्या रोकने को मेनका मंत्र अमल में ला सकती है सरकार

Posted on: Tue, 02, Feb 2016 4:28 PM (IST)
भ्रूण हत्या रोकने को मेनका मंत्र अमल में ला सकती है सरकार

जयपुरः भ्रूण हत्‍या को रोकने के लिए अब मेनका मंत्र लाने की कवायद की जा रही है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने लिंग जांच का सुझाव सरकार के पास भेजा है।

जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि लिंग जांच को अनिवार्य कर देना चाहिए ताकि कन्या भ्रण वाली गर्भवती महिला का ध्यान रखा जा सके और इस तरह कन्या भ्रूण हत्या रोकी जा सकेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि यह उनके निजी विचार है और इस पर चर्चा की जानी चाहिए।

वे यहां अखिल भारतीय क्षेत्रीय संपादक सम्मेलन के दौरान सोनोग्राफी सेंटर्स द्वारा गैरकानूनी तरीके से लिंगानुपात की जांच संबंधी पूछे गये प्रश्न का जवाब दे रही थी। उन्होंने कहा कि एक बार जांच में यह तय हो जाये कि बच्चा लडका है या लडकी, उसकी निगरानी रखना आसान हो जाएगा, यह एक अलग नजरिया है। मैंने यह विचार रखें है, जिस पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकसित राज्यों में अविकसित राज्यों के मुकाबले सीएसआर का उच्च गिरता स्तर बडी समस्या है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गैरकानूनी रूप से अल्ट्रासाउंड करने वाले लोगों को हम हमेशा पकड नहीं सकते, ऐसे लोगों को गिरफ्तार करना इस समस्या का स्थाई हल नहीं है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार कांग्रेस के न्याय पत्र पर मतदाताओं को भरोसा Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया