बेहतरीन पहलः बसों पर लिखा होगा नाम, रूट और समय
प्रयागराज (सूर्य प्रकाश त्रिपाठी) अब ट्रेनों की तरह बसों का भी सफर होगा। बस के यात्रियों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। रोडवेज ने सुविधा का विशेष ध्यान रखा है। सिविल लाइंस बस अड्डे पर हर रूट की बस का स्थान व समय निर्धारित रहेगा।
शहर के नाम के बोर्ड लगाए जाएंगे यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए सिविल लाइंस बस अड्डे पर शहर के नाम के बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे जिस रूट पर यात्रियों को जाना है, वहीं पहुंचें। वरना लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता था। परिवहन निगम ने इसकी तैयारी कर ली है। यह व्यवस्था एक सप्ताह के अंदर लागू हो जाएगी। अभी तक बसों का स्थान व समय तय नहीं है। सिविल लाइंस बस अड्डे से प्रयाग, लीडर रोड व सिविल लाइंस डिपो की बसों का परिचालन होता है।