युवती का शव बरामद, दुराचार की आशंका
दक्षिण दिनाजपुर, उत्तर बंगालः (लक्ष्मी शर्मा) दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर के क़स्बा इलाके में नदी किनारे से युवती की खून से लथपथ देह को देखते ही गाव वालो में हडकम्प मच गया। अर्धनग्न अवस्था में देख गांव वाले समझ गये की मृतका के साथ दुराचार कर उसकी हत्या की गई है। युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जब नदी के के किनारे युवती के शव को देख पोलिस को खबर की गयी। पोलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। प्राथमीक स्तर पर पोलिस का अनुमान है की दुराचार करने के बाद गला काट कर युवती की हत्या की गई है। पोलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। स्थानीय लोगो का कहना है की शुक्रवार की रात एक लडकी व एक लडके को उन्होंने कई बार इधर से उधर बाइक पर आते जाते देखा। हो न हो उन्होंने ही इस काम को किया है। उन्होंने कहा की इस लड़की के साथ सामुहीक दुराचार के बाद हत्या कर दी गई। अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नही किया गया है।