नेता जी के जन्मदिन पर महिला नेत्री संग बदसलूकी
मऊः (सईदुज्जफर) आज जनपद पार्टी कार्यालय पर नेता जी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यालय पर पहुँची सपा महिला नेत्री के साथ कार्यकताओ ने बदसलूकी कर दी। जिससे नाराज नेत्री वहाँ से तुरंत बाहर निकल जाना उचित समझा।
आपको बताते चले कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 नवम्बर को सपा पदाधिकारियो द्वारा जिला पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा था, जहाँ पर सपा महिला नेत्री शोभा श्रीवास्तव भी पहुँची थी। उनके अनुसार जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने ही केक वगैरह का इंतजाम किया गया था। केक काटने के दौरान पदाधिकारियो व सदस्यों द्वारा उनके साथ धक्का-मुक्की किया गया।
सपा नेत्री ने कहा
मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि नेता जी के जन्मदिन के अवसर पर जो मुझे जिम्मेदारियां दी गई थी, मैने उसे बखूबी निभाया। लेकिन ऐन मौके पर पदाधिकारियो द्वारा धक्का-मुक्की करते हुए बाहर निकाल दिया गया। कहा कि पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में जनपद के दूर-दराज क्षेत्रो से आई हुई महिला कार्यकर्ताओ का सम्मान नही हो रहा है। जिससे वह काफी आहत है। अगर ऐसा ही रवैया रहा तो कोई भी महिला कार्यकर्ता या नेत्री पार्टी के साथ जुड़ना नही चाहेगी। जल्द ही पार्टी हाई कमान से इसकी शिकायत भी करूँगी।