• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है-तरूण

Posted on: Fri, 12, Oct 2018 6:32 PM (IST)
मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है-तरूण

मऊः (सईदुज़्जफर) कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष पर जन भागीदारी मार्च रथ मऊ की सीमा सरसेना में आज शाम 4ः00 बजे प्रवेश किया। चिरैयाकोट में आयोजित सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री तरुण पटेल ने कहा मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

घोटाले एवं महामाई चरम सीमा पर है केंद्र सरकार अपने चुनावी वादे को भूल गई और महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा की विचारधारा की हत्या कर रही है। कांग्रेस जन जन भागीदारी मार्च रथ के माध्यम से देश में एकता, अखंडता, सत्य एवं अहिंसा का संदेश दे रहे हैं। कांग्रेस की विचारधारा सदैव गांधीवादी विचारधारा रही है। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश पासी, सेवा दल के अध्यक्ष नारायण शर्मा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सयोजक रामाधार निराला, जिला महासचिव संजय सिंह, सिकंदर प्रसाद, रामाशंकर चैहान, महेंद्र प्रसाद, धनंजय सिंह, मोहम्मद मुस्तकीम ,अब्दुल सत्तार कुरैशी, अजय गुप्ता, प्रल्हाद सिंह, पप्पू खान, यशवंत उपाध्याय सहित सैकड़ों कांग्रेस जनों ने मऊ की सीमा पर जन भागीदारी मार्च रथ का भव्य स्वागत किया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।