• Subscribe Us

logo
16 जून 2024
16 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

धान की उत्तम प्रजाति के लिये मिला सम्मान

Posted on: Sun, 13, May 2018 10:14 PM (IST)
धान की उत्तम प्रजाति के लिये मिला सम्मान

फैजाबाद ब्यूरो (विनोद तिवारी) नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्व विद्यालय कुमारगंज के धान अभिजनक डॉ वीएन सिंह को अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान मनीला फिलीपाइन्स द्वारा बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लिए बेहतर पैदावार देने वाली धान की प्रजातियों के विकास में एवं तकनीकियों के विकास व प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

नई दिल्ली के पूसा में स्थित नास काम्प्लेक्स में आयोजित ईरी की वार्षिक कार्यशाला में विश्वविद्यालय के लिए सम्मान प्राप्त कर लौटे डॉ सिंह को कुलपति प्रो जे एस संधू ने अपने कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए सम्मानित किया तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्तमान परिस्थितियों में धान की ऐसी प्रजातियों के विकास पर कार्य करने पर बल देने का सुझाव दिया। कुलपति प्रो संधू द्वारा उत्साह वर्धन के समय विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डॉ एन बी सिंह, अधिष्ठाता कृषि डॉ के एन सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ आरके जोशी तथा फसल कार्यकी विभाग के प्रभारी डॉ ए के सिंह उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।