• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

साजिश रचते पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

Posted on: Sun, 18, Mar 2018 10:09 PM (IST)
साजिश रचते पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

दरभंगा (राजेश कुमार साहु) दरभंगा शहर में किसी आपराधिक घटना की योजना बनाते दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक पिस्टल बरामद किया गया। वहीं तीन अपराधी पुलिस को चकमा देकर अपाची बाइक से भागने में सफल रहे। दोनों की गिरफ्तारी शुभंकरपुर स्थित दुर्गा मंदिर के निकट से हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रत्नोपट्टी निवासी शंभू सहनी का पुत्र शिवम सहनी, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पुरानी मुंसिफी निवासी उमेश प्रसाद का पुत्र विद्यानन्द प्रसाद शामिल है।

नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि स्थानीय लोगो से उन्हें शुभंकरपुर में अपराधियों के एकत्र होने की सूचना मिली थी। जानकारी होते ही उन्होंने गश्ती दल को वहां भेज दिया। पुलिस को देखते ही वहां एकत्र पांचों युवक भागने लगे। शिवम को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं विद्यानन्द को स्थानीय लोगों ने पकड़ा। शिवम के पास जो बैग था उसमें से पिस्टल बरामद किया गया। तीन अन्य युवक अपाची बाइक से भाग निकले।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुछताछ में यह बात सामने आयी है कि भागने वाला एक युवक चुनाभट्टी का विष्णु तथा दूसरा रहमगंज का नंदू था। तीसरे युवक का नाम का पता नही चल सका है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों का कहना है कि पिस्टल का मैगजीन विष्णु के पास था। साथ ही विष्णु ही किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए सभी को वहां बुलाया था। फरार युवकों की तलाश की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: इंडिया गठबंधन का सम्मेलन आज Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप