• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

शादी से मना करने पर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

Posted on: Thu, 11, May 2017 8:53 AM (IST)
शादी से मना करने पर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

बहराइचः यूपी के बहराइच जिले में एक आदमी ने प्रेमिका द्वारा शादी से मना करने पर उसे जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता सरकारी अस्पताल में मौत से जूझ रही है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के तपेसिपाह गांव निवासी महिला का गांव के ही मुन्ना नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला शादीशुदा है और चार बच्चों की मां है। बताया गया है कि महिला के पति ने प्रेम प्रसंग के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

महिला को पता चला कि मुन्ना अगले महीने शादी करने जा रहा है। ये बात उसे नागवार गुजरी। बीती रात जब मुन्ना उसके घर आया तो महिला ने उसे शादी करने से रोकना चाहा। इसी बात पर विवाद होने लगा। तभी मुन्ना ने महिला पर मिट्टी तेल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश की। प्रेमिका जब बुरी तरह जलने लगी तो मुन्ना ने आग बुझाई और वहां से फरार हो गया। बाद में झुलसी महिला को लोगों ने किसी तरह स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने सीएचसी पहुंचकर महिला का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि प्रेमिका के बयान के आधार पर मुन्ना के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल