• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

जमीनी विवाद में बेटी को पीटा, दलित विधवा मां ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

Posted on: Sun, 28, Apr 2024 9:26 AM (IST)
जमीनी विवाद में बेटी को पीटा, दलित विधवा मां ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की परसा तकिया निवासिनी दलित विधवा सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय रामबेलास ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में सावित्री देवी ने कहा है कि जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही अरूण पुत्र महेश, उसके रिश्तेदार बिट्टू उर्फ भोलू ने गत 24 अप्रैल को उसकी बेटी को घर में घुसकर मारा पीटा और गलत आशय से कपड़ा फाड़ दिया।

उसके लड़की की आंख में चोट लगी, आंख से खून बहने लगा। घटना की लिखित सूचना पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष और एसपी को दिया गया, इससे नाराज होकर अरूण पुत्र महेश, उनके रिश्तेदार बिट्टू उर्फ भोलू, मीरा पत्नी महेश, रूबी पत्नी परवेश, आदित्य पुत्र परवेश, रूखी पुत्री महेश, प्रिया पुत्री महेश ने 26 अप्रैल को पुनः घर में घुसकर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। उसकी बेटी का सिर फूट गया। गंभीर स्थिति में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से उसे लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उक्त लोगों ने घर में तोड़फोड कर काफी नुकसान कर दिया। एसपी को दिये पत्र में दलित विधवा सावित्री देवी ने अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाते हुये दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराते हुये कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।