• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह की मौत, जानिये चुनाव पर क्या होगा असर

Posted on: Sun, 21, Apr 2024 9:17 AM (IST)
मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह की मौत, जानिये चुनाव पर क्या होगा असर

यूपी डेस्कः मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी 74 वर्षीय कुमार सर्वेश सिंह की दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह काफी समय से बीमार थे। 5 बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके सर्वेश सिंह इस बार नॉमिनेशन करने के बाद से चुनाव प्रचार में कहीं दिखाई नहीं दे रहे थे। उनकी खराब तबीयत की वजह से उनके बेटे और बढ़ापुर के विधायक सुशांत सिंह ने प्रचार की कमान संभाल रखी थी। काउंटिंग और चुनाव प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

26 मार्च को उन्होंने नॉमिनेशन कराया था। तस्वीर 24 मार्च की है। जब सर्वेश सिंह दिल्ली से पार्टी का सिंबल लेने के बाद मुरादाबाद पहुंचे थे। इसके बाद 26 मार्च को उन्होंने नॉमिनेशन कराया था। सर्वेश सिंह के निधन के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब चुनाव प्रक्रिया पर क्या असर पड़ेगा? तो इसका जवाब है कि काउंटिंग और चुनाव की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। काउंटिंग पूरी की जाएगी। अगर सर्वेश सिंह जीत गए, तो ये सीट रिक्त घोषित करके उपचुनाव कराए जाएंगे। हार गए, तो जीते हुए कैंडिडेट को सांसद का सर्टिफिकेट दिया जाएगा और चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। मुरादाबाद सीट पर पहले ही फेज यानी शुक्रवार (19 अप्रैल) को मतदान हुआ था। यहां 62.05 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश DELHI - New Delhi: केजरीवाल को अंतरिम जमानत, 02 जून को करना होगा सरेंडर GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार