• Subscribe Us

logo
30 अप्रैल 2024
30 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

डरा हुआ है तानाशाह, जनता नही जागी तो लोकतंत्र को खत्म करके दम लेगा- ज्ञानेन्द्र

Posted on: Sat, 30, Mar 2024 7:26 PM (IST)
डरा हुआ है तानाशाह, जनता नही जागी तो लोकतंत्र को खत्म करके दम लेगा- ज्ञानेन्द्र

बस्ती, 30 मार्च। कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को असंवैधानिक तरीके से फ्रीज किये जाने तथा पक्षपातपूर्ण पेनाल्टी लगाकर 135 करोड़ रूपया निकाल लेने के विरोध में इण्डिया गठबंधन की ओर से विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस दफ्तर से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथों में कैंडल लेकर केन्द्र की मोदी सरकार व आयकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुये भगत सिंह पार्क पहुचे।

यहां नेताओं ने भाजपा को जमकर घेरा। कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू ने कहा तानाशाह इतना डरा हुआ है कि जनता नही जागी तो वह लोकतंत्र को खत्म करके ही दम लेगा। संविधान ने सभी दलों को समान संसाधनों के साथ चुनाव लड़ने का हक दिया है लेकिन संवैधानिक संस्थाओं को आगे कर नरेन्द्र मोदी विपक्ष को कमजोर करने में जुटे हैं। सदर विधायक व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा 2024 के चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। यह चुनाव जनता बनाम तानाशाह हो गया है, जनता तानाशाह की कमर तोड़ने में कोई कसर नही छोड़ेंगी।

वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा जिन नियमों का हवाला देकर कांग्रेस के खाते फ्रीज किये गये और 135 रूपया आयकर विभाग ने पेनाल्टी कहकर खाते से निकाल लिया उन्ही नियमों की भाजपा द्वारा अनदेखी को आयकर विभाक नजरअंदाज कर रहा है। आयकर विभाग की मनमानी तो यहां तक है कि जो पैसे कांग्रेस के विधायकों सांसदों ने पार्टी को दिये थे उसे भी खर्च करने की आजादी छीन ली गई। उन्होने जनता का आवाह्न किया कि तानाशाह को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है, चूक हुई तो आगामी 5 वर्षों में इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

विरोध प्रदर्शन के दौरान अनिरूद्ध त्रिपाठी, बाबूराम सिंह, कौशल किशोर त्रिपाठी, सुनील पाण्डेय, गंगा प्रसाद मिश्रा, डा. वाहिद, डीएन शास्त्री, लक्ष्मी यादव, सरोजबाला, अवधेश सिंह, राकेश पाण्डेय गांधियन, राजबहादुर निषाद, अतीउल्लह सिद्धीकी, लोकेश पाण्डेय, सर्वेश शुक्ला, आनंद कुमार, अकरम अंसारी, कृष्ण भगवान, हरिश्चन्द्र शुक्ला, सूर्यमणि पाण्डेय, रामेश्वर पाण्डेय, अजय प्रकाश, सुजीत शुक्ला, विनय तिवारी, गंगाराम, यूनुस आलम, आजाद खान, सोनू चौरसिया सतेन्द्र यादव, सोमनाथ, विजय श्रीवास्तव, मो. अशफाक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।