• Subscribe Us

logo
22 मई 2024
22 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा CAA, इससे नागरिकता नही जायेगी

Posted on: Sat, 10, Feb 2024 11:18 PM (IST)
लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा CAA, इससे नागरिकता नही जायेगी

नेशनल डेस्कः गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सीएए कानून को लेकर कोई संशय नही होना चाहिये। लोकसभा चुनाव से पहले देश में सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट लागू हो जाएगा। हम यकीनन इसे चुनाव से पहले नोटिफाई करेंगे। चुनाव से पहले इसे लागू भी किया जाएगा। इसे लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए। अमित शाह ने शनिवार को ग्लोबल बिजनेस समिट में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सीएए लागू करने का वादा किया था।

जब कई देशों में अल्पसंख्यक लोगों पर अत्याचार हो रहे थे, तो कांग्रेस ने रिफ्यूजियों को भरोसा दिलाया था कि वे भारत आ सकते हैं। उन्हें यहां की नागरिकता दी जाएगी, लेकिन अब कांग्रेस अपनी बात से मुकर रही है। गृह मंत्री ने कहा कि हमारे देश के अल्पसंख्यक समुदायों, खासतौर पर मुस्लिम समुदाय को उकसाया जा रहा है। सीएए कानून से किसी की सिटिजनशिप नहीं जायेगी, क्योंकि इसमें ऐसा कोई प्रावधान ही नहीं है। सीएए ऐसा एक्ट है जो बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अत्याचार सह रहे रिफ्यूजियों को नागरिकता दिलाएगा।

लोकसभा चुनाव 2024 परः आजाद भारत का ये पहला ऐसा चुनाव होगा, जिसमें भारत को महान राष्ट्र बनाने के एजेंडे पर चुनाव लड़ा जाएगा और जनता का फैसला भी महान भारत के मुद्दे पर ही आएगा। पीएम मोदी ने 2047 तक आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का एजेंडा देश की जनता के सामने रखा है। मेरा मानना है कि 2047 से पहले पीएम मोदी के तीसरे टर्म में ही इसका ज्यादातर काम पूरा कर लिया जाएगा। जहां तक चुनाव के नतीजों का सवाल है, उसमें कोई सस्पेंस नहीं बचा है। जिनके सामने हमें चुनाव लड़ना है, वे भी संसद में आश्वस्त दिखते हैं कि इस बार भी उन्हें विपक्ष में ही बैठना है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: लोकसभा चुनाव में एक तरफ रामभक्त, दूसरी तरफ रामद्रोही आधी आबादी ने लगाया जोर, कहा फिर सांसद बनेंगे हरीश बड़े नेताओं को बुलाने में कमजोर पड़ रहा है इंडिया अलायंस