• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

आडवाणी को सबसे बड़ा नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’

Posted on: Sat, 03, Feb 2024 4:18 PM (IST)
आडवाणी को सबसे बड़ा नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’

नेशनल डेस्कः वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को 96 साल की उम्र में भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। यह देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के संस्थापक सदस्य नाना जी देशमुख के बाद ये सम्मान पाने वाले भाजपा के तीसरे नेता हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर आडवाणी के साथ अपनी 2 तस्वीरें शेयर कीं और लिखा मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। उन्होने लिखा है मैंने उनसे बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर बधाई दी। देश के विकास के लिए उनका योगदान कोई भूल नहीं सकता। उन्होंने जमीनी स्तर से काम शुरू किया था और वे देश के उप प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। आडवाणी 50 वें ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें भारत रत्न दिया जाएगा।

आडवाणी से पहले 23 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) देने का ऐलान किया जा चुका है। केंद्र सरकार एक साल में 3 लोगों को यह सम्मान दे सकती है। मोदी ने कहा देश के विकास के लिए उनका योगदान कोई भूल नहीं सकता। वे हमारे समय के सबसे सम्मानित स्टेट्समैन हैं। देश के विकास के लिए उनका योगदान कोई भूल नहीं सकता। उन्होंने जमीनी स्तर से काम शुरू किया था और वे देश के उप प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। वे देश के गृहमंत्री और सूचना-प्रसारण मंत्री भी रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: जमीनी विवाद में बेटी को पीटा, दलित विधवा मां ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार बस्ती सांसद ने प्रियंका गांधी पर की अमर्यादित टिप्पणी, कार्यवाही की मांग Lucknow: कौशाम्बी में युवक की गोली मारकर हत्या हैवानियतः शादी से इनकार करने पर युवक ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया रेप, राड से 100 बार चेहरे पर दागा प्रयागराज में 3 साल की मासूम संग 50 साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म