• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

शाहरूख खान की पठान मूवी को लेकर फूटा गुस्सा

Posted on: Sat, 17, Dec 2022 10:00 AM (IST)
शाहरूख खान की पठान मूवी को लेकर फूटा गुस्सा

संतकबीर नगरः शाहरूख खान की पठान मूवी को लेकर लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। अयोध्या के एक संत ने ने मूवी लगने पर सिनेमाघर में आग लगाने तक का आवाह्न किया है। संतकबीरनगर में भी शाहरुख खान की फिल्म पठान का विरोध शुरू हो गया है। युवाओं ने शाहरुख खान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि भगवा रंग के अपमान से हिन्दू समाज के लोगों की भावनाएं आहत हो रही है।

युवाओं ने कहा कि मूवी पर बैन नहीं लगाया गया तो जिस थिएटर में मूवी लगेगी उसे आग लगा देंगे। शुक्रवार को खलीलाबाद शहर में युवा नेता शुभम राय, विजय उर्फ़ बंटी ठाकुर एवं अस्तित्व देव त्रिपाठी के नेतृत्व में भारी संख्या में एकत्रित हुए युवाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए पठान मूवी के विरोध में शाहरुख खान का पुतला फूंका। शाहरुख और दीपिका की यह ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के एक गाने में दीपिका की ड्रेस को लेकर विवाद है। ‘पठान’ फिल्म के बेशरम रंग गाने के एक सीन में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी। जिसको लेकर हिंदू संगठन में काफी आक्रोश व्याप्त है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।