• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अयोध्या से गायब हुईं 3 सगी बहनें

Posted on: Sun, 06, Mar 2022 8:56 AM (IST)
अयोध्या से गायब हुईं 3 सगी बहनें

अयोध्याः 26 फरवरी को महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंधा पूरे चेतन मूड़ाडीहा गांव की संदिग्ध परिस्थियों में गायब हुई तीन सगी बहनों का आखिरी लोकेशन अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पता चला है। पुलिस के मुताबिक तीनों बहनें अंतिम बार अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर दिखाई दी है। महराजगंज थाना पुलिस टीम गठित कर तीनों बहनों की तलाश कर रही है।

बंधा पूरे चेतन मूड़ाडीहा गांव की रहने वाली तीन बहनें रंजू (18), रंजीता (15), अंजू (13) 26 फरवरी को घर से कोचिंग के लिए निकली थी। तीनों देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंची थी, उसके बाद पिता रामपाल ने महराजगंज थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस तीनों बहनों की तलाश कर रही है। इनके बारे में कोई जानकारी मिलने पर इन नम्बरों पर सूचना दें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या 9454400270, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अयोध्या 9454401049, क्षेत्राधिकारी सदर अयोध्या 945401397, थानाध्यक्ष महराजगंज अयोध्या 9454403305, 9839937074




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट