• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

छात्रा संग छेड़खानी का विरोध, फायरिंग में दो घायल

Posted on: Thu, 21, Oct 2021 4:40 PM (IST)
छात्रा संग छेड़खानी का विरोध, फायरिंग में दो घायल

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना अंतर्गत स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ कुछ दिन पूर्व मनबढ़ों ने छेड़खानी की थी। इसका विरोध छात्रा के भाई ने किया था। बुधवार की देर शाम छात्रा के भाई से विवाद के दौरान मनबढ़ों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में उधर से गुजर रहे दो युवक घायल हो गए।

दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर ने बताया कि देवगांव इंटर कालेज के समीप स्कूल में आने जाने वाली छात्राओं के साथ कुछ मनबढो ने कुछ दिन पहले छींटाकशी की थी इस पर एक छात्रा ने अपने घर पर शिकायत की। उसके भाई ने मनबढ़ो को समझाया था। यह बात मनबढ़ो को नागवार लगी थी। बुधवार की शाम को छात्रा का भाई रामपुर चौराहे पर गया था। इसी रंजिश को लेकर छात्रा के भाई के साथ विवाद हुआ है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: रिश्वत लेकर अन्ट्रेन्ड को धड़ल्ले से जारी किया जा रहा डीएल BSA ने छात्रों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला BSA boosted morale of students by rewarding them बस्ती में दुबौलिया पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा GUJRAT - Bharuch: सुपारी का सत्ताईस लाख रुपये देने आया व्यापारी अंकलेश्वर रेलवे पर गिरफ्तार भीषण गर्मी में भी राज्य की प्यास बुझाने में सक्षम है नर्मदा बांध