• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया

Posted on: Fri, 27, Aug 2021 3:59 PM (IST)
जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया

सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा तहसील बांसी के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित नगर पालिका परिषद बांसी के वार्ड इन्दिरा नगर, प्रताप नगर, ग्राम पंचायत कटहा, खरिका पाण्डेय आदि गांवों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांसी तथा तहसीलदार बांसी को बाढ़ प्रभावित वार्ड, गांवों में बाढ़ से संबधित आवश्यक व्यवस्था कराने को निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगो को राहत सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगो को आश्वस्त कराया कि शासन, प्रशासन द्वारा हर सम्भव राहत सामग्री, सुविधा दी जायेगी। जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ शरणालयों में आवश्यक सामग्री की कमी नही होनी चाहिए। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने विधायक डुमरियागंज श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ तहसील डुमरियागंज के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत मोखवा, वीरपुर, पिकौरा आदि विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबधित लेखपाल को फसलों का सर्वे कर मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सन्दीप चौधरी, उप जिलाधिकारी डुमरियागंज त्रिभवन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव, कहा भाजपा की हर बात झूठी शत प्रतिशत मतदान के लिये सेल्फी प्वाइन्ट लगाकर दिया संदेश Lucknow: आगरा में नाबालिग संग दुष्कर्म, पड़ोसी पर आरोप घोर कलियुगः सगी बहन के साथ दो भाइयों ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म