• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

रानी को टिकट और राजा बेटिकट

Posted on: Tue, 04, Oct 2016 11:02 PM (IST)
रानी को टिकट और राजा बेटिकट

आगरा: (विष्णु गुप्ता) आगरा में रानी पक्षालिका सिंह को सपा ने खेरागढ़ से प्रत्याशी बनाया है। एक ओर जहां रानी पक्षालिका सिंह को सपा ने टिकट थमाया है, वहीं राजा अरिदमन सिंह अभी बेटिकट हैं। हालांकि वे बाह सीट पर सिटिंग एमएलए हैं। अभी उनके नाम का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं फतेहपुर सीकरी सीट से पार्टी ने ब्राह्मण कार्ड खेला है। राम निवास शर्मा को यहां से टिकट थमाया है। बाह सीट से अब सभी की नजर टिकी हुई है।

रानी को मिला दोहरा लाभ सूबे की सरकार ने राजा अरिदमन सिंह की पत्नी रानी पक्षालिका सिंह को दोहरा लाभ दिया है। सपा सरकार के पूर्व मंत्री और बाह के विधायक अरिदमन सिंह की पत्नी पक्षालिका सिंह को समाजवादी पार्टी ने लाल बत्ती दी थी। उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का सलाहाकर बनाया गया था। वहीं अब खेरागढ़ विधानसभा सीट से 2017 के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है। 2012 के विधानसभा चुनाव में भी सपा ने उन्हें टिकट दिया था। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में वे दूसरे स्थान पर रही थीं। यहां से बसपा के भगवान सिंह कुशवाहा ने जीत हासिल की थी। सपा ने यहां से कैंडिडेट रिपीट कर ठाकुर वोट वोट बैंक को साधने की कोशिश की है।

2012 में सपा ने जीती थी बाह की सीट: विधानसभा चुनाव 2012 में सपा ने आगरा से महज एक सीट पर जीत हासिल की थी। बाह विधानसभा सीट से राजा महेंद्र अरिदमन सिंह यहां से जीते थे। उन्होंने बसपा के मधुसूधन शर्मा को हराया था। इस चुनाव में सपा के प्रत्याशी को 99,379 और बसपा को 72,908 वोट मिले थे। इन सीटों पर प्रत्याशी घोषितआगरा में बाह सीट को छोड़कर पार्टी ने सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: फायर स्टेशन पर तैनात आरक्षी पर यौन शोषण का आरोप GUJRAT - Bharuch: देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, मां बेटा गिरफ्तार