• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

हरदेव सिंह का निधन आघ्यात्मिक क्षति-इन्दिरा

Posted on: Sat, 14, May 2016 4:41 PM (IST)
हरदेव सिंह का निधन आघ्यात्मिक क्षति-इन्दिरा

हल्द्वानी (सूचना विभाग) लाखों निरंकारियों के धर्म गुरु निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के निधन पर सूबे की वित्त मंत्री डा0 श्रीमती इन्दिरा हृदयेश ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में उन्होनें कहा कि हरदेव सिंह जी के निधन से अध्यात्म जगत को महान क्षति हुई है। वही समाज ने अपना पथ प्रदर्शक खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा उनके अनुयायियों एवं परिवारजनों को इस महान दुख को सहन करने की शक्ति दे।

स्व0 बाबा हरदेव सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए डा0 इन्दिरा हृदयेश ने कहा कि 62 वर्षीय बाबा 1971 में निरंकारी सेवा से जुडे थे। उनका जन्म 23 फरवरी 1954 को हुआ था। बाबा ने समझता और सादगी से आध्यात्मिक गुणों का प्रसार किया। स्व0 हरदेव सिंह को लम्बे समय तक याद रखा जायेगा। उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते को अपना कर हम मानवता की सेवा करें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र छात्र वृत्ति, फीस भरपाई के सवाल को लेकर मेधा ने चलाया जागरूकता अभियान