• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

राजग विधायक के रिश्तेदार की हत्या

Posted on: Sun, 05, Aug 2018 8:36 AM (IST)
राजग विधायक के रिश्तेदार की हत्या

पटनाः (राजेश कुमार साहु) बिहार में सुशासन बाबू का शासन जवाब दे गया है। आये दिन आपराधिक घटनाओं से सवाल खड़े हो रहे हैं। अभी बालिका गृह की बच्चियों के साथ यौन शोषण से बिहार पूरे देश में चर्चा में आया। ताजा मामला हत्या का है। जदयू विधायक बीमा भारती के बेटे की संदिग्‍ध मौत की सनसनी अभी खत्‍म भी नहीं हुई है कि एक और राजग विधायक के रिश्‍तेदार की हत्‍या कर दी गई।

कैमूर जिले के रामगढ़ से भाजपा विधायक अशोक सिंह के रिश्तेदार अधिवक्ता अरूण सिंह के पुत्र उदित रंजन का शव शुक्रवार की देर शाम गया मुगलसराय रेलखंड पर पड़ा मिला। दोनों मामलों में परिजनों ने हत्‍या के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार गया मुगलसराय रेलखंड पर अनुग्रह नारायण रोड एवं अनुग्रह नारायण पुनपुन नदी घाट रेलवे स्टेशन के बीच झाड़ी में एक शव देखा गया। सूचना पर पहुंची सोननगर रेल पुलिस ने उसे बरामद किया। शव की पहचान सासाराम काली स्थान निवासी अधिवक्ता अरूण सिंह के पुत्र के रूप में की गई। मृतक रामगढ़ के विधायक अशोक सिंह के साढ़ू का पुत्र था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।