• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

नीलगाय मारने वाले गिरफ्तार

Posted on: Tue, 28, Nov 2017 10:37 PM (IST)
नीलगाय मारने वाले गिरफ्तार

श्री गंगानगर ब्यूरोः (विनोद सोखल) रायसिंह नगर सीमावर्ती गांव 8 पीएस व 9 पीएस की रोही से एक नीलगाय के शिकारी को पकड़ा गया। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार शिकारी वीरु राम पुत्र कालूराम जाति बावरी गांव में अर्जुनसर का रहने वाला है। वीरू राम खेतों में नीलगाय का शिकार कर रहा था कि वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी भनक लग गयी। पता लगने पर पहुंचे मौके पर तो वीरू राम ने नीलगाय का शिकार कर रखा था। उसे शिकार के साथ ही पकड़ कर वन विभाग में लाया गया।

विभाग के रेंजर छुट्टी पर होने के कारण रायसिंहनगर के सरकारी पशु चिकित्सकों ने नीलगाय के अंदर से 3 गोली निकाली व वीरू राम से एक बंदूक व कच्ची गोली बरामद की। वीरू राम को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है। इसकी पुष्टि होने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर गुरु जम्भेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा के महासचिव उदय सिंह लोहमरोड़, बबलू भाटी व डॉ राजेंद्र शर्मा डॉक्टर विक्रम भाटी व डॉक्टर रामस्वरूप ने कहा नीलगाय का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्यवाही की जाएगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।