• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

इलाहाबाद से निकली देश बचाओ साइकिल यात्रा

Posted on: Thu, 26, Oct 2017 10:24 AM (IST)
इलाहाबाद से निकली देश बचाओ साइकिल यात्रा

इलाहाबादः उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता माता प्रसाद पाण्डेय ने आज ‘देश बचाओ-देश बनाओ’ साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सपा के जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने बताया कि प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पार्टी के महासचिव इन्द्रजीत सरोज मौजूद थे। यह रैली 12 जिलों तथा कस्बों से होकर गुजरेगी और लोगों को सपा सरकार के दौरान किये गये विकास कार्यो के बारे में जानकारी देगी। यह रैली आगामी चार नवंबर को लखनऊ स्थित सपा के मुख्यालय पहुंचकर समाप्त होगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।