• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बस्ती में 7 साल के बालक के साथ कुकर्म की कोशिश, FIR दर्ज

Posted on: Wed, 20, Mar 2024 1:36 PM (IST)
बस्ती में 7 साल के बालक के साथ कुकर्म की कोशिश, FIR दर्ज

बस्ती। जिले में 7 साल के बालक के साथ कुकर्म का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है। मामला सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां सात वर्षीय लड़के से कुकर्म की कोशिश की गई। मां की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने गांव के ही चार लड़कों के खिलाफें मुकदमा दर्ज किया। वादी का कहना है कि उनके सात वर्षीय बेटे को गांव के चार लड़कों ने 17 मार्च को दोपहर गांव के खेत में खेलने के लिये बुलाया।

बेटे को नंगा कर सभी बारी-बारी से उसका रेप करने की कोशिश कर रहे थे, जब उनके बेटे ने शोर मचाया। इसके बाद सभी छोड़कर भाग गये। जिसके बाद से उनका बेटा डरा सहमा है। मां ने बताया कि बेटे के साथ हुई इस घटना का उल्लाहना देने जब वो गांव के लड़कों के घर गई, तो परिजनों ने गंदी गंदी गालियां देते हुए भगा दिया, बोले तुम झूठ बोल रही हो हमारे बच्चे ऐसा नहीं कर सकते हैं, वो बहुत सीधे हैं। एसओ सोनहा उपेंद्र मिश्र ने बताया कि पीड़ित के मां की तहरीर पर गांव के चार लड़कों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।