• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

उस्तरे दो 2 बच्चों का बेरहमी से कत्ल करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउन्टर में मार गिराया

Posted on: Wed, 20, Mar 2024 10:03 AM (IST)
उस्तरे दो 2 बच्चों का बेरहमी से कत्ल करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउन्टर में मार गिराया

यूपी डेस्कः बदायूं से रोंगटे खड़े कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां बाबा कॉलोनी में मंगलवार 19 मार्च की शाम एक नाई ने 2 सगे भाइयों की उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों की उम्र 14 और 6 साल थी। वारदात से गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा किया और आरोपी के सैलून में आग लगा दी। बाइक और दुकान में तोड़फोड़ की।

मंडी समिति पुलिस ने एक आरोपी साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया, जबकि दूसरा अभी फरार है। दोनों आरोपी भाई हैं। मृतक बच्चों की दादी मुन्नी देवी ने बताया कि सामने के सैलून वाले घर आए और मुझसे बात करने लगे। इसके बाद मैंने उनसे बैठने को कहा और अंदर चाय बनाने चली गई। इस बीच वे ऊपर चले गए। मेरे बीच वाले पोते के हाथ में उसने उस्तरा मारा, तब हमें मामले का पता चला। बाबा कॉलोनी में रहने वाले विनोद कुमार पेशे से ठेकेदार हैं। वो यहां अपनी पत्नी संगीता और बच्चों के साथ रहते हैं। संगीता घर में ही अपना ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। वहीं, विनोद इस समय किसी काम से बाहर गए थे। इनके 3 बच्चे हैं। इनमें दो बच्चे आयुष (14) और अन्नू उर्फ हनी (6) थे। बताया जा रहा है कि घर के सामने ही साजिद और जावेद सैलून चलाते हैं। इन दोनों का विनोद के परिवार से विवाद चल रहा है। हालांकि, विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: फायर स्टेशन पर तैनात आरक्षी पर यौन शोषण का आरोप GUJRAT - Bharuch: देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, मां बेटा गिरफ्तार