• Subscribe Us

logo
08 मई 2024
08 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सपा ज्वाइन करते ही बोले गुड्डू जमाली, भाजपा कितनी बेहमान सरकार हमने नही देखी

Posted on: Wed, 28, Feb 2024 2:05 PM (IST)
सपा ज्वाइन करते ही बोले गुड्डू जमाली, भाजपा कितनी बेहमान सरकार हमने नही देखी

लखनऊ, उ.प्र.। समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होने भाजपा को एक और पार्टी बनानी चाहिये ‘भारतीय सिद्धान्त विहीन पार्टी’। राज्यसभा चुनाव में वोटिंग लेकर अखिलेश यादव ने कहा, ’’विधायक कह रहे थे कि अंतरात्मा से वोट दिया, लेकिन अंतर खात्मा हो गया है। सबसे बड़ा सवाल है कि जिन लोगों ने वोट दिया है, वो अपने वोटर्स के सामने क्या खड़े होंगे।

पीडीए बढ़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी को पार्टियां तोड़नी पड़ रही हैं। इसलिए भाजपा को एक पार्टी बनाना चाहिए भारतीय सिद्धांत विहीन पार्टी। बहुजन समाज पार्टी के नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने बुधवार को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लिया। 2 बार विधायक रहे जमाली ने 2022 विधानसभा चुनाव आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव के खिलाफ लड़ा था। लखनऊ में गुड्डू जमाली ने सपा जॉइन करते ही सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इतनी बेईमान सरकार मैंने आज तक नहीं देखी है। राम की कसम खाकर झूठ बोलते हैं।

उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। अखिलेश यादव ने कहा, ’’आज मंच पर सभी प्रकार के भगवान के नाम के नेता हैं। हमारे चाचा के नाम में जो भगवान हैं, आप लोग तो जानते हैं। एक बार समुद्र मंथन हुआ था, इस बार चुनाव में संविधान मंथन होने जा रहा है। कुछ लोग जान बचाने के लिए, कुछ लोग सम्मान बचाने के लिए भाजपा के साथ गए हैं। आपको तो पता होगा कि एक असलहा मिला था, आप जानते होंगे पता कहां का था। एक फोर्स है एसटीएफ, तो कुछ लोग जान बचाने के लिए भी भाजपा के साथ गए हैं। ईडी की छापेमारी कौन सी नई बात है। पल्लवी से कोई विवाद नहीं हुआ, मैंने उनसे कह दिया की आप की अंतरात्मा जहां कहें वहां वोट कर दें।’’




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।