• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज़

Posted on: Fri, 16, Feb 2024 7:04 PM (IST)
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज़

नेशनल डेस्कः दो महीने बाद देश में लोकसभा चुनाव है। राजनीतिक दल अब अपना चुनावी एजेण्डा लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी है। ऐसे में कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया गया। दावा किया जा रहा है कि 2018/19 के मामले में आयकर विभगा ने ये कार्यवाही की है। यह जान बूझकर ऐसे समय किया गया जब पार्टी को फण्ड की सख्त जरूरत है।

मार्च 2023 तक कांग्रेस के खातों में 162 करोड़ और बीजेपी के खातों में 5425 करोड़। दोनो में दूर तक कोई मुकाबला नही है। इतने कम पैसों से चुनाव में कांग्रेस बीजेपी का मुकाबला नही कर सकती। भाजपा ने चंदे के रूप में 2019 से लेकर 23 तक 6000 करोड़ रूपये प्राप्त किया है। हालांकि इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ने शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस के फ्रीज खातों पर लगी रोक हटा दी है। एक घंटे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है। माकन ने कहा हमें गुरुवार को जानकारी मिली कि बैंकों ने पार्टी के द्वारा जारी किए गए चेक रोक दिए हैं। वे हमारे चेक क्लियर नहीं कर रहे। कांग्रेस पार्टी के खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं। इसके अलावा क्राउड फंडिंग वाले अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया है। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा अभी हमारे पास बिजली का बिल भरने के लिए और अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। अकाउंट फ्रीज होने के कारण न केवल भारत जोड़ो न्याय यात्रा, बल्कि पार्टी की सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। यह लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: जमीनी विवाद में बेटी को पीटा, दलित विधवा मां ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार बस्ती सांसद ने प्रियंका गांधी पर की अमर्यादित टिप्पणी, कार्यवाही की मांग हरीश द्विवेदी के नामांकन की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, 1 मई को करेंगे पर्चा दाखिला मतदाता को नकदी, शराब बांटने से बचें, अधिक नगदी का रखें हिसाब संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिये जरूर करें मतदान- राम प्रसाद चौधरी Lucknow: कौशाम्बी में युवक की गोली मारकर हत्या हैवानियतः शादी से इनकार करने पर युवक ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया रेप, राड से 100 बार चेहरे पर दागा प्रयागराज में 3 साल की मासूम संग 50 साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म Deoria: मछली पकड़ने गये युवक का शव नदी में तैरता मिला