• Subscribe Us

logo
31 मई 2024
31 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नाजायज सम्बन्धों का शकः बेटी, पत्नी और खुद का उस्तरे से गला रेता, पत्नी की मौत, 2 गंभीर

Posted on: Fri, 16, Feb 2024 11:50 PM (IST)
नाजायज सम्बन्धों का शकः बेटी, पत्नी और खुद का उस्तरे से गला रेता, पत्नी की मौत, 2 गंभीर

यूपी डेस्कः गाजियाबाद में शुक्रवार को एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटी का उस्तरे से गला रेत दिया। फिर खुद का गला भी रेत लिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए। मगर कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा, तो सभी खून से लथपथ पड़े थे। पड़ोसी आनन-फानन में तीनों को अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल दोनों की हालत नाजुक है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घरेलू कलह में युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। महिला के भाई ने कहा कि जीजा बहन के कैरेक्टर पर शक करता था। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। मामला लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा का है। मुकीमपुर गांव में 25 साल का जावेद रहता है। 4 साल पहले नई दिल्ली की सुंदरनगरी की रहने वाले सबरीन से उसका निकाह हुआ था। जावेद गाजियाबाद के बेहटा इलाके में मोबाइल शॉप पर काम करता है। गाजियाबाद में ही वह बेटी और पत्नी के किराए के मकान में रहता था।

शादी के 2-3 साल बाद से ही पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। जिसके चलते सबरीन पिछले 8 महीने से अपने मायके में थी। वह 20 दिन पहले ही जावेद के पास आई थी। शुक्रवार को दोनों में किसी बात को लेकर एक बार फिर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि जावेद ने सबरीन और 3 साल की बेटी हिबा का गला उस्तरे से रेत दिया। इसके बाद जावेद ने खुद पर भी उस्तरे से हमला कर लिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। पहले उन्होंने दरवाजा खटखटाया, मगर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया। यहां तीनों खून से लथपथ पड़े थे। पड़ोसी सभी को दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने सबरीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बाप-बेटी का इलाज चल रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।