• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

देवरिया में नहाते समय दो किशोर डूबे

Posted on: Mon, 21, Aug 2023 6:42 PM (IST)
देवरिया में नहाते समय दो किशोर डूबे

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में कुरना नाले में नहाते समय सोमवार को दो किशोर डूब गए। जबकि स्थानीय लोगों ने तीन अन्य बच्चों को बचा लिया। घटना रुद्रपुर थाना अंतर्गत ग्राम भभौली की है। पुलिस ने शवों का पंचनामा करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी जिला जीत ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 10ः30 बजे कृतपुरा (डेरा टोला) के पास प्रवाहित हो रहा करना नाला इस समय उफनाया हुआ है। बगल के गांव के रहने वाले रूद्रपुर थाना अंतर्गत ग्राम भभौली निवासी शिवा निषाद उम्र करीब 12 वर्ष पुत्र रमेश निषाद एवं नंदेश्वर उम्र करीब 10 वर्ष पुत्र जितेंद्र अपने तीन अन्य साथियों के साथ नहाने के लिए गए। लेकिन गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने तीन किशोरों को बचा लिया जबकि इन दोनों की डूबने से मौत हो गई।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।