• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पत्नी मायके चली गयी, पति दुनियां से चला गया

Posted on: Mon, 17, Jul 2023 9:43 AM (IST)
पत्नी मायके चली गयी, पति दुनियां से चला गया

मीडिया दस्तक न्यूज, देवरिया 16 जुलाई। सात जन्मों का साथ निभाने का वादा करने वाले दम्पति एक महीना भी साथ नही निभा पाये। पत्नी के मायके चले जाने से दुखी और निराश होकर पति ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है। जानकारी देते हुए देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि घटना श्रीरामपुर थाना अंतर्गत ग्राम छपरा खुर्द की है। जहां रविवार की दोपहर मृतक अमरजीत चौहान उम्र 26 साल पुत्र दुर्गा चौहान जिसकी शादी लगभग एक माह पूर्व बिहार राज्य के सिवान जिले में हुई थी ने पत्नी के मायके जाने से मानसिक रूप से परेशान होकर फंदे से लटककर जान दे दी। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बताया जा रहा है दोनो के बीच पारिवारिक कलह थी। अमरजीत चौहान के माता-पिता की कुछ दिन पहले ही मौत हो चुकी है।

शनिवार की रात किसी बात को लेकर अमरजीत और उसकी पत्नी में झगड़ा विवाद हुआ था। रविवार की सुबह अमरजीत के ससुराल वाले उसके घर आए। अमरजीत के ससुराल के लोग उसकी पत्नी को अपने साथ लेकर चले गए। पत्नी के मायके जाने के बाद अमरजीत घर पर अकेला रह गया था। अमरजीत के छोटे दो भाई गांव में गए थे। कुछ देर बाद अमरजीत घर में लगे बल्ली में रस्सी के सहारे फंदे पर लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र छात्र वृत्ति, फीस भरपाई के सवाल को लेकर मेधा ने चलाया जागरूकता अभियान सम्राट अशोक इ.का. में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता- Samrat Ashoka I.K. Poster competition held in बीईओ ने किया बाल वाटिका कक्ष का उद्घाटन