जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण - जिलाधिकारी
जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण - जिलाधिकारी
मीडिया दस्तक न्यूज, देवरिया (ओपी श्रीवास्तव) नवागत जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आम जन समस्याओं के निस्तारण के लिए आईजीआरएस के अलावा वे समस्या निस्तारण टेलीफोन नंबर, मोबाइल नंबर आम जनता के बीच सार्वजनिक कर देंगे। जिस पर आम जनता फोन कर अपनी समस्याओं को दर्ज कराएगी। तत्पश्चात जिला प्रशासन द्वारा उस समस्या का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाएगा। उक्त जानकारी श्री सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में पत्रकारों से परिचयात्मक वार्ता के दौरान सोमवार को दी। उन्होंने आम जनता को अवगत कराते हुए बताया कि वे अपने बंगले में कम तथा सड़क पर ज्यादातर दौरा करते हुए नजर आएंगे। आम जनता के लिए सदैव सहजता के साथ उपलब्ध रहेंगे।