• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

नगरपालिका की छह करोड़ रुपए की कर वसूली बाकी

Posted on: Thu, 30, Mar 2023 10:47 PM (IST)
नगरपालिका की छह करोड़ रुपए की कर वसूली बाकी

भरुच, गुजरातः (बीके पाण्डेय)। भरुच नगरपालिका ने 31 मार्च 2022 से शुरु हुए वित्तीय वर्ष से आज तक 21 करोड़ रुपए की कर वसूली के लक्ष्य के सामने सिर्फ पंद्रह करोड़ रुपए ही वसूल कर सकी है। जो लोग वर्षों से कर भरने में हीला हवाली कर रहे थे एैसे संपत्ति धारकों के पास से बाकी निकलने वाली चार करोड़ रुपए की वसूली के लिए पालिका पसीना बहा रही है।

चालू वर्ष में 14.90 करोड़ रुपए के लक्ष्यांक के सामने 12.50 करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी है। लगभग छह हजार के करीब बकायेदार वर्षों से कर नही भर रहे हैं जिनकी संपत्ति को सील किया जा रहा है। भरुच नगरपालिका में लगभग 68 हजार संपत्तिधारक पंजीकृत हैं व इनके पास से कर की वसूली की जाती है। वर्ष 2022-23 में कर के रुप में 21 करोड़ रुपए का लक्ष्यांक तय किया गया था जिसके सामने अभी तक 15 करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी है जबकि छह करोड़ रुपए की वसूली अभी भी बाकी चल रही है। नगरपालिका में बाकी कर की बात की जाए तो सबसे ज्यादा वसूली पिछले सत्र में देखने को मिल रही है।

पिछले सत्र के बाकी 6.77 करोड़ रुपए के सामने पालिका की ओर से 2.77 करोड़ रुपए की ही वसूली की जा चुकी थी। पिछली वसूली ही अभी चार करोड़ रुपए की बाकी चल रही है जिसे पाने के लिए पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों को पसीना बहाना पड़ रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 14.90 करोड़ रुपए की वसूली के सामने तीस मार्च तक 12.50 करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि भरुच शहर में छह हजार संपत्तिधारक वर्षों से कर को भरने में बदमाशी कर रहे हैं।

देगी होगी पेनाल्टी

भरुच नगरपालिका को संपत्तिधारकों के पास से 6 करोड़ रुपए का कर वसूलना बाकी है। एक अप्रैल के बाद कर नही भरने पर 18 प्रतिशत पेनाल्टी वसूल की जायेगी। कर की राशि पर अतिरिक्त 18 प्रतिशत की राशि कर दाताओं को चुकानी होगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश DELHI - New Delhi: केजरीवाल को अंतरिम जमानत, 02 जून को करना होगा सरेंडर GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार