• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

संतकबीरनगर में 11 वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

Posted on: Tue, 13, Sep 2022 10:18 AM (IST)
संतकबीरनगर में 11 वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

संत कबीरनगरः जिले के मेंहदावल में सोमवार को एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दिया। जानकारी होने पर मौके पर भीड़ जुट गई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। कुसम्हा गांव के गणेश शर्मा की गांव में मकान होने के साथ एक मकान महदेवा में भी है।

दोपहर 2 बजे के करीब गणेश शर्मा की पत्नी अपने महदेवा वाले मकान पर गई। जहां उसने अपनी बेटी 16 वर्षीय चांदनी शर्मा को फांसी पर झूलते हुए देखा। उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने चांदनी को फंदे से नीचे उतार, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक चांदनी शर्मा 3 भाई और एक बहन थी। वह दूसरे नंबर की थी और कक्षा 11वीं की छात्रा थी। पिता मुम्बई में रहकर निजी कंपनी में काम करते हैं। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया की मामले की जानकारी मिली है। परिजनों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।