• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

अनाथ आश्रम में किशोरी के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुई जानकारी

Posted on: Tue, 30, Nov 2021 8:02 AM (IST)
अनाथ आश्रम में किशोरी के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुई जानकारी

देहरादून, उत्तराखण्डः देहरादून के एक आश्रम में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। आरोपी भी आश्रम में ही रहने वाला नाबालिग छात्र बताया जा रहा है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है। मंगलवार को उसके मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आरोपी छात्र पर कार्रवाई की जाएगी। 

आश्रम में 50 बच्चे (किशोर व किशोरियां भी) रहते हैं। इनमें से एक किशोरी की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। इसकी जानकारी वहां की वार्डन को हुई तो उसने प्रेग्नेंसी टेस्ट किट से चेक किया। पता चला कि वह तो गर्भवती है। इसके बाद उससे पूछताछ हुई तो उसने एक किशोर का नाम बताया। बताया कि उसका किशोर से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान उसने यह हरकत उसके साथ की है। रविवार शाम को आश्रम के प्रधान की ओर से किशोर के खिलाफ तहरीर दी गई। शहर कोतवाल कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि उनकी तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बुजुर्ग का शव मिला, पहचान नहीं भव्य युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन रेडक्रास दिवस के पर डीएम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर साझा की खुशियां डीएम ने दिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव कराने का निर्देश जाति धर्म की राजनीति नही करती कांग्रेस- ज्ञानेन्द्र भारत के इतिहास में अमर हैं महाराणा प्रताप हवाई हवाई हैं मुख्यमंत्री के दावे, गैंगरेप के बाद छात्रा को ट्रेन के आगे फेंक दिया Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड Lucknow: पूर्व विधायक की बेटी संग सपा नेता ने किया रेप, ब्लैकमेल कर वसूले 6 करोड़ मैनपुरी में 12 वीं के छात्र ने खुद को गोली मारी, मौत Deoria: खून का रिश्ता शर्मसार, बाप ने लूट ली बेटी की इज्ज़त देवरिया में अब तक 05 प्रत्याशियों ने किया नामांकन DELHI - New Delhi: तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत