• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कांग्रेसजनों को प्रशिक्षित करने पहुंची सोनिया, प्रियंका

Posted on: Thu, 23, Jan 2020 9:04 AM (IST)
कांग्रेसजनों को प्रशिक्षित करने पहुंची सोनिया, प्रियंका

रायबरेली ब्यूरोः (आकाश अग्निहोत्री) जिस प्रशिक्षण पर पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा की सीधी निगाह है वे इसमें शिरकत करने कार्यशाला के तीसरे दिन बुधवार को अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ रायबरेली आई। वे यहां दो दिन रुकेंगी भी। भुएमऊ गेस्ट हाउस में यह दूसरा प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसके पूर्व नवंबर में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को यहां प्रशिक्षित किया जा चुका है।

इस बार जो कार्यशाला चल रही है, ये 16 जनवरी से होनी थी। मगर, किन्ही कारणों से इसे 21 जनवरी से शुरू किया गया। पहले दो दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के शहर व जिलाध्यक्षों को जानकारी दी गई। 23 और 24 जनवरी को पश्चिमी यूपी के इन्हीं पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाना है। 23 जनवरी को एक बड़ी बैठक होनी है। जिसमें शामिल होने के लिए सोनिया और प्रियंका को भुएमऊ गेस्ट हाउस आई है। इस बैठक में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष तो रहेंगे ही, साथ में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

सांसद सोनिया और प्रियंका पूर्व विधायक ऊंचाहार अजय पाल सिंह के घर भी गयी। पूर्व विधायक के इकलौते बेटे की कुछ दिन पूर्व गोली लगने से मौत हो गई थी। आपको बता दे 2019 में लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सोनिया रायबरेली आई थी, काफी दिनों के बाद आज सांसद रायबरेली पहुची, साथ ही प्रियंका गांधी लगातार सक्रिय रूप से उत्तर प्रदेश में जमीनी काम कर रही है, और ट्विटर तथा अन्य माध्यमो से भी योगी सरकार पर तंज भी कसा करती है। 2022 मिशन के मद्देनजर प्रियंका फुल ग्राउंड में आकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भारत विकास परिषद ने की बैठक, शतप्रतिशत मतदान की अपील Gorakpur: नवजात में जन्मजात विकृतियों की पहचान कर मुक्ति दिलवा रही हैं रीता Lucknow: युवती संग दुष्कर्म मामले में मौलवी गिरफ्तार GUJRAT - Bharuch: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला इंजीनियर चौदह दिन की रिमांड पर चौथी मंजिले से गिरकर युवक की मौत