• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

रसोई गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस नें फूंका भाजपा का पुतला

Posted on: Thu, 13, Feb 2020 1:25 PM (IST)
रसोई गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस नें फूंका भाजपा का पुतला

उत्तराखण्ड ब्यूरोः (कुंदन शर्मा) उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्रवान पर केन्द्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में की गयी लगभग 150 रूपये की भारी बढोत्तरी के विरोध में महाराणा प्रताप चैक पर भाजपा व केन्द्र सरकार का पुतला दहन करा गया। काशीपुर के अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि आज भाजपा सरकार देश की जनता को विकास के नाम पर महंगाई का झुनझुना दिखा रही है।

व्यापारी को जीएसटी के बोझ तले दबा दिया। किसान भी अपने कर्ज से दबा हुआ है। आम आदमी महंगाई की मार से परेशान है। इसी कारण आज हम भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर एकजुट हुये हैं और मोदी सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर सोनू मेहरा, रोशनी बेगम, मनोज जोशी, ब्रह्मा सिंह पाल, शशि कुंद्रा, जगदीश चंद्र पनेरू, त्रिलोक अधिकारी, सुभाष कुमार चैहान, अलका पाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।