• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

बस खाई में गिरी, 6 की मौत, 20 घायल

Posted on: Tue, 06, Sep 2016 12:39 PM (IST)
बस खाई में गिरी, 6 की मौत, 20 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों से हेाकर गुजर रही एक बस अचानक खाई में गिर गई। इसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

त्यूणी-चकराता राजमार्ग पर दारागाड़ के पास बस खाई में गिरने पर दो महिलाओं समेत छह की मौत हो गयी। जबकि 20 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें आपातकालीन सेवा में विभिन्न अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। खाई से शव निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है।

मृतकों में अभी तक मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड और आधार कार्ड के आधार पर ही दो लोगों की शिनाख्त हो पाई है, बाकी की शिनाख्त के लिए प्रशासन कोशिश कर रहा है। जानकारी के अनुसार त्यूणी कथियान से एक प्राइवेट बस देहरादून जा रही थी। जैसे ही बस दारागाड के पास पहुंची अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी रास्ते से नीचे जा गिरी। इसमें दो महिलाओं समेत छह के मौत की खबर है। तहसील प्रशासन ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 20 घायलों को वहां से बाहर निकालकर आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मारे गए दो लोगों की शिनाख्त बीमा योजना और आधार कार्ड के आधार पर हुई है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: इंडिया गठबंधन का सम्मेलन आज Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप