• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अज्ञात कारणों से कई घरों की गुहस्थी हुई राख

Posted on: Fri, 13, Nov 2015 7:20 PM (IST)
अज्ञात कारणों से कई घरों की गुहस्थी हुई राख

लालगंज-प्रतापगढ़। दिवाली के दिन अज्ञात कारणों से हुई आगजनी में कई घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। कोतवाली के प्रतापरूद्रपुर गांव के चोपसिंह निवासी वीरेन्द्र सिंह व बलिकरन सिंह के घर दिन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते दोनों घरों की गृहस्थी के कीमती सामान कपड़े जेवरात व नकदी तथा खाद्यान्न जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने भी आगजनी पर नियंत्रण में जमकर मषक्कत की। आगजनी की खबर पाकर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी पीडि़तों के घर पहंुचे व घटना पर संवेदना जताते तत्कालिक सहायता प्रदान की। सूचना पाकर एसडीएम वाईबी सिंह ने भी क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया। दुःखद यह रहा कि गांव के वीरेन्द्र की पुत्री डिम्पल की षादी भी तय हैं ऐसे में पीडि़त परिवार की दषा देखकर लोगों की आंखे भर आयीं। इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र के कालूराम पुरवा बेलहा निवासी राम रतन पाल, रामलाल के घर में दीवाली के दिन अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते गृहस्थी के सभी सामान जलकर राख हो गए।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।