• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > अंतरराष्ट्रीय

थलसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान जख्मी

Posted on: Wed, 21, Oct 2015 9:11 PM (IST)
थलसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान जख्मी

शिलांग: (माध्यम पंजाब केसरी) भारतीय थलसेना का एक माइक्रो-लाइट विमान आज शिलांग के अडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) से सटी एक पहाड़ी पर आपात स्थिति में उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो जवान जख्मी हो गए।

एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, ‘‘भारतीय थलसेना के दो जवान एक माइक्रो-लाइट विमान में अडवांस लैंडिंग ग्राउंड से एक नियमित संक्षिप्त प्रशिक्षण उड़ान भर रहे थे। शिलांग एएलजी के पास सुबह 9.15 बजे विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। खोज एवं बचाव टीम ने दोनों जवानों को वहां से निकाल लिया।’’

बहरहाल, सूत्रों ने बताया कि विमान उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो जवान जख्मी हो गए। एक सूत्र ने बताया, ‘‘उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है और आगे के इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।’’ घटना के कारणों का पता लगाने के लिए थलसेना आगे की जांच कर रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, शानदार जीत के संकेत सेक्टर प्रभारी ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल भूटान में ‘अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुये डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी कार की ठोकर से बाइक सवार दो घायल शहीदों के नाम पर राजनीति कर रही है कांग्रेस एनडीए गठबंधन की जीत के लिये अपना दल एस ने झोंकी ताकत सर्वे भवन्तु सुखिनः के मूलमंत्र से विश्व कल्याण भाव से मनाया गया विश्व यज्ञ दिवस-ओम प्रकाश आर्य Lucknow: राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, विराधी कस रहे तंज Agra: स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ने फेंका जूता GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’ UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का कैंसर की बीमारी के चलते निधन