• Subscribe Us

logo
28 मई 2024
28 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

भगवान कृष्ण के नहावन का भव्य आयोजन

Posted on: Tue, 10, Sep 2019 9:37 AM (IST)
भगवान कृष्ण के नहावन का भव्य आयोजन

दक्षिण दिनाजपुर, उत्तर बंगालः (लक्ष्मी शर्मा) दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर में बड़ा बाजार मे सिथत राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में आज जलझूनि एकादशी के दिन भगवान कृष्ण के जन्म के बाद माता यशोदा की चूड़ा पहनने की भव्य पूजा सम्पन्न हुई। गगारामपूर में भगवान कृष्ण व माता यशोदा कि डोली सजाकर पूरे शहर में घूमाया गया। गाजे बाजे के साथ भक्तों की टोली हाथो में करताल लिये भगवान कृष्ण की डोली को अपने कंधे पर उठा कर शहर का भ्रमण किया। इस अवसर पर मन्दिर में सूबह से ही भगवान की पूजा अर्चना शूरू हो गई थी। शाम को भ्रमण के बाद भक्तो में माखन मिसरी का प्रसाद वितरण किया गया। राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी के पूजारी मनमोहन शर्मा जी ने बताया कि आज के दिन का बहुत बड़ा महत्व है। आज के दिन ही यशोदा माता चूड़ा पहनती है।  भगवान कृष्ण को नहलाया जाता है। इस पूजा मे हजारों भक्तो ने पूजा अर्चना की।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।