• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

धारदार टांगी से दो बच्चों व एक महिला को काट डाला

Posted on: Sat, 06, Oct 2018 5:50 PM (IST)
धारदार टांगी से दो बच्चों व एक महिला को काट डाला

पटनाः (राजेश साहु) बिहार के रोहतास जिले में रोंगटे खड़ी कर देने वाली घटना सामने आयी है। मामला तिलौथू थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का है। यहां सुनील कुमार यादव ने शनिवार सुबह अपने पड़ोसी के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने टांगी से महिलाओं और बच्चों समेत पांच लोगों को तोबड़तोड़ काट डाला। जिससे दो बच्चों और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। जमिंदार यादव और ओम प्रकाश यादव के बच्चे स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी सुनील टांगी लिए घर में घुस आया। सुनील ने तीन बच्चों को काट दिया। बच्चों को बचाने आई महिलाओं पर भी उसने हमला कर दिया। वारदात के बाद सुनील मौके से गायब गया है।

घटना में तीन साल के छोटू कुमार, चार साल के गोलू कुमार और 40 साल की लालसा देवी की मौत हो गई। 40 साल की सुनीता देवी और पांच साल की आरती कुमारी घायल हैं। दोनों का इलाज सासाराम सदर हॉस्पिटल में किया जा रहा है। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सुनील की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम भेजा है। घटना का कारण पारिवारिक दुश्मनी बताई जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।