• Subscribe Us

logo
26 मई 2024
26 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

तिलहर विधायक के पुत्र का निधन

Posted on: Tue, 04, Dec 2018 8:40 AM (IST)
तिलहर विधायक के पुत्र का निधन

शाहजहांपुर ब्यूरो (उदयवीर सिंह) तिलहर विधायक के पुत्र का लंबी बीमारी के बाद जिला अस्पताल में निधन हो गया। तिलहर विधानसभा 133 के मौजूदा भारतीय जनता पार्टी के विधायक रोशनलाल वर्मा के पुत्र विनोद वर्मा उर्फ ब्रह्मा का सोमवार दोपहर जिला अस्पताल में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार श्री वर्मा काफी समय से बीमार चल रहे थे। और उनका लगातार इलाज कराया जा रहा है। स्वास्थ्य में सुधार भी धीरे-धीरे हो रहा था लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। सोमवार दोपहर उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। विनोद वर्मा रोशन लाल वर्मा के दूसरे नंबर के पुत्र थे। बड़े पुत्र मनोज वर्मा निगोही ब्लाक के प्रमुख हैं। जनप्रिय विधायक पुत्र के निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।