• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

पार्टी को मजबूत करने में जुटे कार्यकर्ता-कहकशां

Posted on: Fri, 13, Apr 2018 9:08 AM (IST)
पार्टी को मजबूत करने में जुटे कार्यकर्ता-कहकशां

भागलपुर (प्रभाकर प्रसाद प्रभात) राज्यसभा सदस्य कहकशां परवीन ने जदयू को और मजबूत करने की बात कही। सांसद बुधवार को विशनपुर जीच्छो में जिला जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के आवास पर आयोजित बैठक में पहुंची थी।

सांसद ने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाकर संगठन को बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर बल दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक ले जाने पर चर्चा की। राज्य में शराबबंदी, सात निश्चय, महिलाओं को आरक्षण, लोक शिकायत निवारण अधिनियम से राज्य का विकास हो रहा है। कहकशा ने बाल विवाह, दहेज प्रथा के खिलाफ आगे आने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि नीतीश सरकार की ओर से महिलाओं को पंचायतों में मिले 50 फीसदी आरक्षण से महिलाएं सशक्त हुई हैं पर्यवेक्षक अभिनंदन पोद्दार ने कहा कि शराबबंदी से समाज में काफी सुधार हुआ है।

इससे गरीब परिवार को हर माह लाखों रुपये की बचत हो रही है। जिलाध्यक्ष राजीव सिंह जदयू के विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि मुख्यमंत्री को सिर्फ विकास से मतलब है। सात निश्चय योजना से गांव में मूलभूत सुविधाओं में इजाफा हुआ है। बैठक में सुनील कुमार, बाबू लाल पोद्दार, गुरुदेव, सज्जन कुमार, श्याम बिहारी सिन्हा, विनोद यादव, मनोज पंडित, सुरेन्द्र राय, संजय आर्य, गोपाल कुमार, महेश प्रसाद मंडल सहित कई थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।