• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने लगाई फांसी

Posted on: Tue, 20, Mar 2018 10:12 AM (IST)
छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने लगाई फांसी

कानपुरः कानपुर जिले में एक छात्रा ने रोज-रोज की छेड़छाड़ से तंग आकर फांसी लगा ली। मामला सिकन्दरा क्षेत्र के चितवाखेड़ा गांव का है। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पाण्डेय ने बताया कि गांव में नेहा कुशवाहा (22) नामक स्नातक की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव रविवार उसके घर के बाहर लगे पेड़ पर फंदे से लटकता पाया गया। उन्होंने बताया कि संजय कोरी उर्फ संजू और उसके छोटे भाई सोनू पर आरोप है कि वह नेहा से अक्सर छेड़छाड़ करता था। लड़की ने अपने हाथों और पैरों पर उनके नाम लिखे थे। पाण्डेय ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।