• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

सिन्धी भाषा के रथ का ऐतिहातिक स्वागत

Posted on: Tue, 26, Dec 2017 10:54 PM (IST)
सिन्धी भाषा के रथ का ऐतिहातिक स्वागत

श्री गंगानगरः (विनोद सोखल) पदमपुर, डेलवां मे करते हुए समाज के प्रमुख लोगो ने कहा कि सिन्धी रहेगी तो हमारा वजूद रहेगा अन्यथा हमारे हाथ सिन्ध प्रदेश की तरह खाली रह जायेगें। अपनी मातृ भाषा के प्रति सबको वफादारी रखनी चाहिए। भाषा स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में निकले जनजागरण अभियान के रथ से समाज मे नई जागृति का संचार होगा और युवा पीढी अपने गौरवमयी इतिहास से परिचित होकर अपनी भाषा पर गर्व महसूस करते हुए मातृ भाषा के वजूद को कायम रखने के लिए आगें आयेगी। गंगानगर मार्ग से पदमपुर गिल कालोनी पर रथ यात्रा का पूज्य सिन्धी पंचायत, भारतीय सिन्धु सभा इकाई एव भानूशाली पंचायत एव युवा संघो के संयुक्त तत्वावधान में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। सैकड़ो महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों ने मोटर साईकिल रेली निकाल अपनी मातू भाषा को जीवित रखने का संकल्प लिया। रथ यात्रा का समापन झुलेलाल मन्दिर में अध्यक्ष लालचंद बादलानी की अध्यक्षता में किया गया।

भारतीय सिन्धु सभा के जिलाघ्यक्ष घनश्याम हरवानी ने बताया कि प्रदेश द्रारा 24 से 31 दिसम्बर तक सिन्धी भाषा जगजागरण के लिए निकली रथ यात्रा का जगह जगह स्वागत करने पर आभार जताते हुए बताया कि रथ यात्रा में एक से 7 जनवरी 2018 तक आयोजित होने वाली सिन्धी भाषा ज्ञान परीक्षा के बारे में विशेष रुप से जानकारी दी गई। की यह परिक्षा ऑनलाईन करवाई जायेगी। जिला महामंत्री एडवोकेट रमेश शेवकानी ने बताया कि रथ यात्रा का सिन्धी समाज ही नही अन्य समुदाय के द्रारा उत्साह से स्वागत कर सिन्ध के गौरवमयी इतिहास की जानकारी प्रात्त करना गर्व की बात है। उन्होने बताया कि अपनी मातृ भाषा को कभी नही भुलना चाहिए और जिन्होने सिन्धी भाषा को आठवीं सूची मे शामिल करवाकर मायन्ता दिलाई है उन्हे सदैव प्रेरणा स्वरुप याद रखना चाहिए।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी