• Subscribe Us

logo
24 मई 2024
24 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भाजपा में नो इंट्री : श्रीकृष्ण शास्त्री’

Posted on: Sun, 30, Apr 2017 10:43 PM (IST)
भाजपा में नो इंट्री : श्रीकृष्ण शास्त्री’

हरदोई (प्रदीप सोनी) बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने प्रेसवार्ता में कहा कि जनता ने जिनके अत्याचारों से निजात पाने के लिए भाजपा को वोट दिया वही होर्डिंगों पर प्रचार कर भाजपा में घुसने की फ़िराक में हैं। ऐसे लोगों की सूची बनाई जा रही है, गैर दलों से ताल्लुक रखने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा कभी स्वीकार नहीं करेगी। उनके कारनामो को जनता के सामने उजागर किया जायेगा।

जिलाध्यक्ष श्री शास्त्री ने भाजपा की मुहिम के बारे में बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जिला कार्यालय पर जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए पदाधिकारी नियुक्त किये गए हैं। प्रतिदिन दो पदाधिकारियों के साथ एक विधायक द्वारा पार्टी कार्यालय पर जनता की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण कराये जाने की बात भी कही। प्रेसवार्ता का आयोजन भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के आवास पर हुआ। इस दौरान महामंत्री रामचंद्र राजपूत, सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, मीडिया प्रभारी धर्मेश मिश्रा, सत्यम शुक्ला आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिन सिद्धान्तों की बात की है उन्हे नही मालूम कि वे पार्टी के सिद्धान्तों से मेल खाते हैं या नहीं। विधानसभा चुनाव से लेकर एमसीडी चुनाव तक देखा जाये बीजेपी में 50 फीसदी नेता दलबदलू हैं, ऐसे में जिलाध्यक्ष किन सिद्धान्तों की बात कर रहे हैं समझ से परे है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चरित्र निर्माण शिविर में बच्चों ने सीखा दंड बैठक, सूर्य नमस्कार, लाठी के मार एवं बचाव मतदान की समाप्ति तक सील रहेगी भारत नेपाल सीमा शरीब खरीदते, बेंचते 2 गिरफ्तार जानिये लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्चे Ayodhya: सरयू में डूबे युवक का शव बरामद, डूब कर मरने वालों का सिलसिला जारी