• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

देवरिया में व्यापारी को गोली मारकर 3 लाख की लूट

Posted on: Thu, 12, Jan 2023 11:26 AM (IST)
देवरिया में व्यापारी को गोली मारकर 3 लाख की लूट

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर एक व्यापारी को गोली मारकर तीन लाख रुपए लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। घायल व्यापारी का इलाज महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाबत पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने गुरुवार को बताया कि देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के दिस्तौली पुलिया के पास अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार कर तीन लाख रुपये लूट लिए। गोली से व्यापारी घायल हो गए और वह पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही भाटपार रानी थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह और सीओ विनय यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के अरविंद गुप्ता उम्र करीब तीस साल पुत्र विजय शंकर गुप्ता निवासी लार कस्बा व्यवसाई हैं।

रूपयों की वसूली के बिहार के सिवान जिला तक उनका आना जाना होता है। बुधवार को बिहार के सोहगरा बाजार से वसूली कर लौट रहे थे। दिस्तौली पुलिया के पास घात लगाकर बैठे तीन मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने अरविंद को रोककर रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली अरविंद की जांघ में लग गई। रुपये लेकर बदमाश बिहार की तरफ़ फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है और शीघ्र ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।