• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

3 जनवरी को यूपी में एण्ट्री करेगी भारत जोड़ो यात्रा

Posted on: Sun, 18, Dec 2022 10:05 AM (IST)
3 जनवरी को यूपी में एण्ट्री करेगी भारत जोड़ो यात्रा

नेशनल डेस्कः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लगातार लोकप्रियता हासिल कर रही है। कांग्रेसजनों के अलावा आम जनमानस भी कहने लगा है कि यात्रा की थीम अच्छी है। यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद के रास्ते उत्तर प्रदेश में एंट्री कर सकती है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को इसे लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई है। हालांकि रूट चार्ट अभी तय नही हो पाया है।

भारत जोड़ो यात्रा अभी राजस्थान में है वहां से दिल्ली राज्य में इसकी एंट्री हो जायेगी। दिल्ली के बाद ये यात्रा उत्तर प्रदेश में एंट्री करेगी। पहले नोएडा या गाजियाबाद दोनों में से किसी एक बॉर्डर से यात्रा को यूपी में एंट्री देने पर मंथन चल रहा था। बताया जा रहा है राहुल गांधी गाजियाबाद के रास्ते ही राहुल गांधी यूपी में एंट्री करेंगे। गाजियाबाद के दो बॉर्डर दिल्ली की सीमा से जुड़े हुए हैं।

इसमें एक सबसे महत्वपूर्ण गाजीपुर बॉर्डर और दूसरा सीमापुरी भोपुरा बॉर्डर है। ज्यादातर संभावना है कि राहुल गाजीपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली से गाजियाबाद की तरफ आयेंगे। इस बॉर्डर का ऐतिहासिक महत्व भी है। यहां तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना 13 महीने तक चला था। कृषि बिल रद कराकर ही किसान इस बॉर्डर से हटे थे। राहुल गांधी ने उन दिनों कई दफा यहां बैठे किसानों के मुद्दे उठाए थे। ऐसे में राहुल गांधी कुछ देर गाजीपुर बॉर्डर पर रुक भी सकते हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।