• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

राजस्थान के पन्ना प्रमुख अभियान का प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने किया श्रीगंगानगर जिले से आगाज

Posted on: Sun, 27, Mar 2022 9:56 AM (IST)
राजस्थान के पन्ना प्रमुख अभियान का प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने किया श्रीगंगानगर जिले से आगाज

बींझबायला, राजस्थान (विनोद सोखल) भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने श्रीगंगानगर जिले में बींझबायला मंडल के शक्ति केंद्र मांझूवास- नरसिंहपुरा के बूथ संख्या 222 पर पन्ना प्रमुख अभियान का शुभारंभ किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि आज डॉ सतीश पूनिया के इस अभियान के शुभारंभ के साथ ही पूरे प्रदेश में पन्ना प्रमुख अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का आगाज महापुरुषों के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन और वन्देमातरम से हुआ। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सतीश पूनिया जी ने कहा कि पन्ना प्रमुख और बूथ कार्यकर्ता हमारी पार्टी का मजबूत स्तंभ है। श्री पूनिया ने कहा कि राजस्थान भाजपा संग़ठन की बूथ स्तर तक की सरंचना पूरी हो चुकी हैं और अब पन्ना प्रमुख अभियान शुरू कर सभी 52 हजार बूथों पर 11लाख कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा की 11 लाख कार्यकर्ताओं की यह फौज राजस्थान की भ्रष्टाचारी और दम्भी कांग्रेस सरकार का सामना करने के लिए तैयार होगी और 2023 में लोकहित के लिए हम कांग्रेस की इस अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

श्री पूनिया ने कहा कि पन्ना प्रमुख की नियुक्ति से भाजपा का मजबूत संगठन खड़ा होगा और एक मजबूत संगठन ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत संरचना को साकार कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह इस देश का दुर्भाग्य ही था कि एक बिना संगठन और बिना विचार की पार्टी ने इस देश पर 60 साल तक राज किया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार ही उसके ताबूत की आखिरी कील साबित होगा। आज पूरे देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी ने हर स्तर पर अपनी जीवटता का परिचय दिया है। विदेश नीति से लेकर किसानों की आय दोगुनी करने तक श्री नरेंद्र मोदी जी अपने हर वादे पर खरे उतरे हैं।

श्री पुनिया ने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने के बाद दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति नरेंद्र मोदी के निर्देशन में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के देश के सबसे बड़े प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम करने का मुझे मौका मिला है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़, मण्डल अध्यक्ष प्रेम झटवाल, शक्ति केंद्र सयोंजक सतपाल मांझू, शक्ति केंद्र प्रभारी सुरेश बिश्नोई जोड़किया, बूथ अध्यक्ष रूपराम मांझू, पन्ना प्रमुख हरी गोदारा मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, विधायक बलवीर लूथरा, संतोष बावरी, पूर्व विधायक लालचंद, राजेंद्र भादू, शिमला बावरी, मण्डल महामंत्री प्रह्लाद मेघवाल व मण्डल महामंत्री उग्रसेन भूकर ने किया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: असीएचओ और एएनएम के बैठक में टीबी के बारे में दी जानकारी बीडी ग्लोबल एकेडमी की टॉपर रही 10 वीं की दीपांशी- Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से संवाद, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की वोट अपील वेतन रोकने, उत्पीड़न के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन- Teachers submitted memorandum against salary stoppage and harassment सीबीएसई 10 वीं में अंजनी, स्तुति, सलोनी ने लहराया परचम-Anjani, Stuti, Saloni hoisted the flag in CBSE 10th जमीनी विवाद में मारा पीटाः एसपी से लगाया न्याय की गुहार Gorakpur: गोरखपुर में अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी- The candidate arrived in Gorakhpur to file nomination riding on a bier. Lucknow: बाराबंकी के ऑक्सीजन प्लांट में धमाका, एक कर्मचारी की मौत- Explosion in oxygen plant of Barabanki, one employee died