• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

भाजपा के हुये त्रिलोक सिंह चीमा, विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश

Posted on: Sat, 16, Oct 2021 2:36 PM (IST)
भाजपा के हुये त्रिलोक सिंह चीमा, विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश

देहरादून, उत्तराखण्ड (कुंदन शर्मा) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा के पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उन्हें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निर्देशित करने के साथ ही जनसेवा एवं आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह जुट जाने को कहा।

बताते चलें कि काशीपुर से चार बार विधायक का चुनाव जीते हरभजन सिंह चीमा ने पिछले सप्ताह पत्रकार वार्ता के दौरान काशीपुर स्थित अपने कार्यालय में काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने की बात कहते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में अपने पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा की दावेदारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पेश की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि शीघ्र ही त्रिलोक सिंह चीमा को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी का पटका पहनाकर त्रिलोक सिंह चीमा को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी सोच से उन्हें अवगत कराते हुए जनसेवा एवं आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ जुट जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री श्री धामी का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि जिस प्रकार उन्होंने काशीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा की है, ठीक उसी प्रकार त्रिलोक सिंह चीमा भी जनता की सेवा करते हुए भारतीय जनता पार्टी को काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया